फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मैसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मैसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ थाना फेज-8 पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला गमाडा के सीनियर अकाउंट ऑफिसर की शिकायत पर कोर्ट ने निर्देशों के तहत चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स के डायरेक्टर अनुराग मिड्डा, मेंबर लियाकत अली, सुमित बंसल,दलजीत सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को चेक बाउंस के अधीन आने वाली धाराओं के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा था। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गमाडा के अकाउंट ऑफिसर ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यह मामला मैसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। गमाडा ने 31 दिसंबर 2012 को पीएपीआर अधिनियम 1995 के तहत लाइसेंस संख्या 10/2012 जारी कर गांव कराला तहसील डेराबस्सी जिला मोहाली में पड़ने वाले 77.87 एकड़ क्षेत्र पर एक कॉलोनी विकसित करने के लिए जारी किया था। प्रमोटर को उद्धृत परियोजना के खिलाफ बाह्य विकास शुल्क, एलएफ और एसआईएफ आदि जमा करने की आवश्यकता थी, लेकिन समय पर बकाया राशि जमा करने में विफल वह रहा, इस प्रकार डिफॉल्टर बन गया। पंजाब सरकार आवास और शहरी विकास विभाग ने 28 नवंबर 2019 को प्रमोटरों के बकाया के पुनर्निर्धारण के लिए एक नीति अधिसूचित की थी। नीति के तहत बकाया के पुनर्निर्धारण का लाभ उठाने के लिए इस कंपनी ने 3267.62 लाख रुपये के पोस्ट डेटेड चेक (आईसीआईसीआई बैंक 2605.20 लाख रुपये और आईडीबीआई बैंक 662.42 लाख रुपये) के साथ अनुरोध पत्र 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के निदेशक चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड दलजीत सिंह द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित जमा किए थे। इन चेकों पर चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर की मुहर लगी है। इसके बाद प्रोपराइटर सुमित बंसल ने 1148.24 लाख रुपये के इन चेकों (आईसीआईसीआई बैंक के 1070.21 लाख रुपये और आईडीबीआई बैंक के 78.03 लाख रुपये) को 1236.04 लाख रुपये के नए चेक (आईसीआईसीआई बैंक के 624.02 लाख रुपये और आईडीबीआई बैंक के 612.02 लाख रुपये) से बदल दिया। इसके लिए अनुरोध पत्र 3 जून 2020, 14 जुलाई 2020 और 26 अक्टूबर 2020 को सुमित बंसल द्वारा हस्ताक्षरित किए गए। इन पर चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स की मुहर भी लगी थी। प्रमोटर द्वारा जमा किए सभी चेक बाउंस हो गए। मेसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सभी निदेशकों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई। इस धोखाधड़ी के लिए प्रमोटर कंपनी मेसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और निदेशकों के साथ-साथ मेसर्स चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स के मालिक सुमित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें