फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट में वकील सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने सरस्वती विहार निवासी एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक वकील सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि आकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नंबर 892 गली नंबर-12 सरस्वती विहार ने आरोप लगाया था कि एसडीएम की अदालत में उसका एक केस वकील जुझार सिंह के साथ चल रहा है। पांच अप्रैल को वह अपने माता-पिता के साथ पेशी पर आया हुआ था। करीब सवा 12 बजे पेशी भुगतकर बाहर निकला तो पटवारखाने की इमारत के नजदीक चार अज्ञात लोगों ने उसको रोक कर गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर उसको केस वापिस लेने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों में मक्खन सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव माहींवाला को वह पहचानता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उस पर यह हमला अदालत में चल रहा केस वापस लेने के लिए एडवोकेट जुझार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने दर्ज करवाया है। जिससे उनको जान का खतरा है। उन्होंने पहले भी उसके परिवार पर हमला करके जख्मी कर दिया था। इसमें उसकी माता को काफी चोट लगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आकाश कुमार और उसकी माता विजय लक्ष्मी के बयान पर कार्रवाई करते हुए एडवोकेट जुझार सिंह, मक्खन सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव माहींवाला और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें