संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। ढकोली में बैंक के पास गिरवी फ्लैट बेचने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की पहचान संजीव बिंदल निवासी सेक्टर-21 पंचकूला, यश बिंदल निवासी सेक्टर-10 पंचकूला, सुरिंदर सिंह निवासी ग्रीन फील्ड होम्स ढकोली, रजनी गोयल और अजय गोयल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ज्ञानेशवरी लॉगजाम निवासी ढकोली ने बताया कि आरोपियों ने हाईवे होम्स नामक सोसाइटी में एक फ्लैट दिखाया, जो पसंद आ गया। इसके लिए उसने आरोपियों को 24 लाख रुपये दिए और दो लाख रुपये फ्लैट को रेनोवेशन करवाने के दिए। इसके बाद उन्होंने फ्लैट का कब्जा भी ले लिया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि फ्लैट पर पहले ही रजत बहल और राजेश बहल नामक व्यक्तियों ने बैंक से 27 लाख 63 हजार का कर्ज लिया है। इसके बाद उन्होंने आरोपी संजीव बिंदल व अन्य के साथ इस बारे में बात की तो किसी ने भी कोई जवाब देने के बजाय टाल मटोल शुरू कर दिया और बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी को दी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज कर पांचों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। बता दें कि संजीव बिंदल के खिलाफ पहले भी ऐसे कई मामले दर्ज हैं।