झुग्गी में घुसी कार को बाहर निकालते लोग। संवाद
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार झुग्गी में घुस गई। कार की टक्कर से चारपाई में बैठीं एक गर्भवती समेत दो महिलाएं पास के प्लॉट में जा गिरीं।
ढकोली अस्पताल में इलाज करवाने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। चंदन ने बताया की उसकी गर्भवती पत्नी और सास झुग्गी के अंदर चारपाई पर बैठी थीं। रात का खाना बनाकर परोसा हुआ था। वह डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ झुग्गी के बाहर था। अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और झुग्गी में घुस गई। टक्कर से चारपाई टूट गई और पत्नी और सास दूर जा गिरे।
भगवान की कृपा थी कि पत्नी मधु और सास बच गई। क्रेन से गाड़ी थाने पहुंचाई गई। ढकोली पुलिस को कार से मोबाइल और टूटी शराब की बोतल मिली है। संवाद