फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्पीड ब्रेकर से टकराकर रेलिंग तोड़ नाले में गिरी कार, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना के रविंद्रा एन्क्लेव में शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। कार के रेलिंग से टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि कार नाले में गिरी हुई थी और चालक उसके अंदर फंसा हुआ था। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने में मदद की।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े 12 बजे क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। उनका कहना था कि स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। वहीं, स्थानीय निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि कार की गति तेज नहीं थी।
विज्ञापन

उनके अनुसार स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद कार रेलिंग से भिड़ गई और स्टेयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन को संभाल नहीं पाया। इसके चलते कार नाले में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी अनुसार कार में केवल एक चालक ही सवार था, जो रविंद्रा एन्क्लेव एक्सटेंशन-2 का निवासी बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी।
विज्ञापन

इससे कोई राहगीर कार की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार का जानी नुकसान हुआ। मामले मेें बलटाना चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह का कहना है कि पुलिस के पास अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें