फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर में दो निजी फार्म हाउस पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। मुल्लांपुर पुलिस ने दो निजी फार्म हाउस पर अवैध कब्जा करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक मामले में पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी खेड़ी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हरजीत सिंह फरार है। दूसरे मामले में आरोपी गुरमेल सिंह, मेवा सिंह एवं दीपा निवासी गांव छोटी बड़ी नंगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में बाकी चारों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में अरविंद सिंह निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, दोस्त वीरभद्र सिंह एवं निधि अग्रवाल तीनों ने मिलकर 2005 में गांव श्यामपुर टपरिया में 135 कनाल 13 मरले जमीन खरीदी थी। इसमें वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। एक हिस्से में फार्म हाउस बनाकर भैंस रखी हुई है। उनकी जमीन के साथ 15 एकड़ जमीन हरजीत सिंह तथा सुरजीत सिंह निवासी गांव खेड़ी वीर सिंह की है। बुधवार को उनके नौकर विजय कुमार ने बताया कि वे दोनों मिलकर जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे मामले में सेक्टर-11 चंडीगढ़ निवासी रीटा शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव छोटी-बड़ी नंगल में उनका फार्म हाउस है जिस पर उन्होंने पिलर एवं कटीली तार लगाई हुई है। इसी गांव के रहने वाले गुरमेल सिंह, मेवा सिंह तथा दीपा द्वारा उनके फार्म हाउस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पेड़, पिलर एवं कटीली तार तोड़कर काफी नुकसान भी किया है। समझाने पर मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें