बैसाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
- फोटो : अमर उजाला
बैसाखी के उपलक्ष्य में सोमवार को फेज-पांच स्थित गुरुद्वारा साहिबवाड़ा से एक नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए फेज-11 के गुरुद्वारा साहिब में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान लोक कल्याण केंद्र रामगढ़िया सभा के प्रधान मनजीत सिंह मान की अगुवाई में लंगर बांटा गया।