विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के फाइन आर्ट्स विभाग व वुमन सेल के सहयोग से एक कला वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें सीनियर कलाकार विनोद कपूर, प्रो. किरन शर्मा शाहबाद मारकंडा हरियाणा, गुरमीत चंडीगढ़ व प्रो. सोनिया शर्मा, दोआब कॉलेज ने अपनी विभिन्न कला विधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पर वुमन सेल की कन्वीनर प्रो. कुलविंदर गिल ने मेहमानों का स्वागत किया। प्रिंसिपल साधना संगर कलाकारों के प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. कंवलजीत कौर, प्रो. कंवर रजिंदर सिंह, प्रदीप रत्न मौजूद रहे।