फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मठियाड़ा के नौ मोटरों से केबल और स्टार्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। चोरों ने मठियाड़ा गांव से नौ किसानों की मोटरों से केबल, स्टार्टर और अन्य सामान चोरी कर लिया। इससे पहले धर्मगढ़ गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया था। गांव के पूर्व सरपंच राजू मठियाड़ा, जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह अमरा और अन्य किसानों ने बताया कि हर रोज की तरह अपने खेतों का काम समाप्त करके घर चले गए थे। सुबह जब वे अपने खेतों में पानी देने गए तो देखा कि ट्यूबवेल से केबल गायब है। कमरे का दरवाजा तोड़कर स्टार्टर और अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चोर गिरोह गांव के किसान काला, पप्पी, अवतार सिंह बिजली वाला, हैप्पी ममौली वाला, पंडित सरहिंद वाला और भूपिंदर सिंह की मोटर से केबल, स्टार्टर और अन्य सामान भी ले गए। पीड़ित किसानों ने बताया कि चोरों का यह गिरोह बीती रात करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गया। इसके अलावा खेतों में खोदकर रखा लहसुन भी चोरी करके ले गए।
किसान नेता किरपाल सिंह सियाऊ, लखविंदर कराला, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता, तेजिंदर सिंह पूनिया, तरलोचन सिंह नडियाली, गुरप्रीत सिंह नडियाली, गुरविंदर सिंह सियाऊ, हरजीत सिंह गिल, मक्खन सिंह गीगे माजरा, निर्मल सिंह बंटी सेखन माजरा, गुरदीप सिंह समेत किसान संगठनों के अन्य नेताओं ने पुलिस प्रशासन से इस चोर गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें