दशहरा समारोह के चलते पुलिस स्पेशल नाके लगा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हुल्लड़बाज युवा फेज-3बी2 में आपस में झगड़ रहे हैं। इससे मार्केट का माहौल खराब हो रहा है। कंट्रोल रूप पर मैसेज मिलते ही मटौर थाने के ड्यूटी अफसर एएसआई चरण सिंह मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने देखा कि हरियाणा नंबर की बीएमडबल्यू कार और पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार सवार आपस में झगड़ रहे थे तो उन्होंने रोकने को प्रयास किया।
पुलिस को देख वह फरार हो गए लेकिन बाजार के पास ही पुलिस का नाका लगा हुआ था, यह देख आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में उसे भी तोड़ दिया और एएसआई चरण सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे एएसआई चरण सिंह की टांग में फ्रैक्चर आया है।
पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों गाड़ियों को रोक कर तीनों युवाओं को काबू कर लिया। इस मौके पर डीएसपी खुद पहुंचे और कहा कि किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पता चला है कि अभय सिंह एक छात्र है और उसके साथी अभी कुछ नहीं करते। बता दें कि है कि इसी बाजार में पिछले 15 दिन में इस तरह हुल्लड़बाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।