फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गया हादसा: चलती बस का फटा टायर... बेकाबू वॉल्वो फ्लाईओवर से गिरने से बची, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर लगा जाम

Thu, 17 Apr 2025 09:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)

सार

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। चलती बस का टायर फटने से बस बेकाबू हो गई। यह हादसा जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुआ। गनीमत रही कि बस दीवार से टकराकर रुक गई। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बची बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जीरकपुर फ्लाईओवर से उतरते समय वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एक निजी बस का टायर फट गया और बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर पुल की दीवार से जा टकराई और रुक गई। गनीमत रही कि बस ने दीवार को तोड़ा नहीं और पुल के ऊपर से नीचे नहीं गिरी वरना यह हादसा खतरनाक हो सकता था। बस में करीब 13 सवारियां थीं। करीब डेढ़ घंटे तक पुल के ऊपर जाम लगा रहा। इस दौरान बस के ड्राइवर की टांगें स्टेयरिंग के नीचे फंस गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेल्टा ट्रेवल्स कंपनी की बस फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी। अचानक बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई। बस बीच वाला डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर जाकर सेफ्टी दीवार के साथ टकरा गई। इससे बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इघटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के वरिंदर सिंह, कांस्टेबल चमकौर सिंह और लेडी कांस्टेबल काजल मौके पर पहुंचीं और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद रॉड और कटर से ड्राइवर को बाहर निकाला
बरनाला निवासी लाडी बस का ड्राइवर और अमृतसर का स्वर्ण सिंह कंडक्टर था। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और कुछ स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रॉड और कटर से ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर ड्राइवर को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भेज दिया, जहां ड्राइवर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंची मौके पर, डेढ़ घंटे तक लगा जाम
सूचना मिलने के बावजूद मौके पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस का मुलाजिम नहीं पहुंचा जिससे यातायात करीब एक से डेढ़ घंटे तक रुका रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस तरफ बस दीवार के साथ जाकर टकराई उसे तरफ सामने से एक ऑटो आ रहा था जिसने सामने से बेकाबू बस को देखते हुए ब्रेक लगा दिए। वह ऑटो भी पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें