फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बंटी रोमाणा की अदालत में पेशी, अगली सुनवाई पांच दिसंबर को, चलेगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद वीरवार को वह मोहाली की अदालत में पेश हुए। हालांकि बंटी रोमाणा को गिरफ्तारी के 10 दिन बाद पांच नवंबर को मोहाली अदालत से नियमित जमानत मिल गई थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच दिसंबर निश्चित की है। इस मामले में अब आगे ट्रॉयल चलेगा।
विज्ञापन

बंटी रोमाना के खिलाफ पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के कार्यक्रम के वीडियो क्लिप में सीएम भगवंत मान को जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में साइबर क्राइम मोहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह की शिकायत पर मटौर थाने में मामला किया था। इस क्लिप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पंजाब के सीएम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने ओर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए इस क्लिप को ट्विटर पर शेयर किया था।

रोमाणा को इससे पहले 26 अक्तूबर को अदालत ने रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रोमाणा को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब ग्रेवाल ने ऐसा कोई गाना गाने से मना किया था। उन्होंने दावा किया था कि यूके के वॉल्वर हैम्प्टन में आयोजित उनके 2014 स्टेज शो के वीडियो से रोमाना ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें