फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को अदालत में पेशी के बाद भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोपों में गिरफ्तार पंजाब ह्यूमन राइट के एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को विजिलेंस ने दोबारा से जिला अदालत में पेश किया। विजिलेंस ने अदालत में सिद्धू के रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मंजूरी नहीं दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेजने के आदेश दिए। विजिलेंस ने दो नवंबर को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बता दें कि 25 अक्तूबर को पुलिस ने एआईजी मालविंदर सिद्धू को गिरफ्तार किया था। उन पर विजिलेंस पूछताछ के दौरान डीएसपी वरिंदर सिंह से हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे थे। पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल जमा करवाने के लिए कहा था, लेकिन वह मोबाइल में पूछताछ की रिकार्डिंग कर रहे थे। इस कारण विजिलेंस अधिकारी के साथ उनकी झड़प हो गई। वरिंदर सिंह की शिकायत पर ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उनकी पत्नी व बेटे ने भी विजिलेंस दफ्तर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। मालविंदर सिंह को इस मामले में जमानत मिलने के बाद दो नवंबर को विजिलेंस ने नए मामले में उनकी गिरफ्तारी डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें