फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ से सुधरेंगी नए सेक्टरों की टूटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आखिर नए सेक्टरों के लोगों को अब टूटी सड़कों से अब पूरी तरह निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं आए दिन होने वाले सड़क हादसे भी रुकेंगे। यह संभव होने जा रहा है सेक्टर-79 और 80 में सड़कों की रीकारपेटिंग का काम शुरू होने से। इस प्रोजेक्ट पर नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां की सड़कों की रीकापेटिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इलाके के पार्षदों और अधिकारियों के साथ काम का जायजा लिया। उन्होंने साफ किया है कि सड़कों के काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड के किनारे पर ही सभी नए सेक्टर बसे हुए हैं। लेकिन काफी समय से उक्त एरिया की सड़कों की हालत काफी खराब थी। इस वजह से रोजाना लोगों को दिक्कत आती थी। यह एरिया पहले गमाडा के अधीन था। कुछ समय पहले ही यह नगर निगम के अधीन आया है। इसके बाद नगर निगम ने पहल के आधार पर उक्त एरिया की सड़कों के एस्टीमेट बनाकर इन्हें सुधारने की दिशा में काम शुरू किया। इन सड़कों के बनने से लोगों का काफी फायदा होगा। क्योंकि इन्हीं एरिया में अब शहर की प्रमुख हस्तियों के घर हैं और यहां पर बड़े संस्थान भी स्थापित हो रहे हैं। इसी एरिया को भविष्य का शहर तक कहा जा रहा है। इसके साथ लगते एरिया में गमाडा की ओर से खुद विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ऐेसे में नगर निगम का ध्यान भी उक्त एरिया में लग गया है।
जून से पहले पूरा होगा रीकारपेटिंग का काम
शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की रीकारपेटिंग काम शुरू हो गया है। पूरे शहर में यह काम 25 करोड़ रुपये से होना है। इसमें रिहायशी और इंडस्ट्रियल एरिया भी शामिल हैं। नगर निगम की कोशिश यहीं है कि जून से पहले यह काम पूरा कर लिया जाए। क्योंकि आगे बारिश का मौसम शुरू होने के साथ प्रोजेक्ट पर काम रुक जाएगा। इस संबंधी सड़कों के काम में जुटे ठेकेदारों को पहले ही हिदायत दी चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारी प्रोजेक्ट की जांच करके भरेंगे सैंपल
मेयर ने सड़कों के काम का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से कहा है कि प्रोजेक्ट में मैटीरियल की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। इस काम के दौरान समय-समय पर प्रोजेक्टों की जांच की जाए। इतना ही नहीं मैटीरियल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएं। अगर कहीं पर खामी मिलती है तो इस बारे में तुरंत अधिकारियों को बताया जाए। ताकि इन चीजों को सुधारा जा सके।
दस फीसदी बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत
इस समय तारकोल के दाम काफी बढ़ गए हैं। तारकोल के दामों में करीब तीस फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में ठेकेदारों ने प्रोजेक्ट पर काम करने से हाथ खड़े कर दिए थे। उनकी दलील थी कि तारकोल के रेट काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में जिस कीमत पर काम उन्हें अलॉट किए गए हैं। उस लागत में काम करना संभव नहीं है। इसके बाद इसी मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की मीटिंग हुई। साथ ही लागत को दस फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया और इसे नगर निगम की मीटिंग में पास किया जा चुका है। अब निकाय विभाग से अनुमति मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।
काम से नहीं किया जाएगा समझौता
सेक्टर-79 और 80 में सड़कों की रीकापेटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जून से पहले सभी सड़कों की रीकारपेटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। मजबूत सड़कों के काम के लिए मैटीरियल की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। -अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मेयर नगर निगम मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें