फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भबात के नेचर पार्क में टूटे बेंच, जगह-जगह फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की लागत से बने पार्क की सुविधाओं की नहीं हो रही देखरेख, सैर करने आने वाले लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। भबात स्थित नेचर पार्क करोड़ों रुपये की लागत से विकसित किया गया था, लेकिन अब इसकी हालत बदहाल हो गई है। पार्क में जगह-जगह बेंच टूटे पड़े हैं और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पार्क में सुविधाओं की देखरेख न होने से यहां आने वाले लोगों का अनुभव खराब हो रहा है। कई बेंचों की हालत इतनी खराब है कि उन पर बैठना मुश्किल है। कुछ बेंच टूटे हुए हैं तो कुछ के हिस्से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती। खासकर सुबह की सैर के दौरान थकान होने पर लोगों को आराम करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। यह पार्क वर्ष 2016 में बलटाना क्षेत्र के आसपास सार्वजनिक पार्क न होने के कारण बनाया गया था। नगर परिषद ने इसे जंगलात विभाग की जमीन पर विकसित किया था। इसका उद्देश्य बढ़ती आबादी को सैर और मनोरंजन के लिए हरियाली भरी जगह उपलब्ध करवाना था।

बलटाना में कोई पार्क नहीं होने के कारण वर्ष 2016 में भबात के जंगलात विभाग की जमीन पर लोगों की सुविधा के लिए नेचर पार्क बनवाया गया था, ताकि लोगों को सैर और मनोरंजन के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद आई सरकारों के नुमाइंदों ने इसके रखरखाव और विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। हालात यह हैं कि पार्क की सुविधाएं बढ़ने के बजाय लगातार कम होती जा रही हैं। -परवीन शर्मा, पूर्व पार्षद, बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन




केवल नेचर पार्क ही नहीं, बल्कि जीरकपुर के सभी पार्कों की बेहतर देखरेख के लिए अलग से योजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य पार्कों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखना है, ताकि लोगों को टूटे बेंच, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत न करनी पड़े। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें