फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: ईयरफोन लगाकर रेल ट्रेक पर चल रही थी लड़की, ट्रेन आते देख बचाने दौड़ा युवक, दोनों की कटकर मौत

Mon, 05 Feb 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

हादसे के चश्मदीद मृतक के जीजा लालू और दोस्त रोहित ने बताया कि एक लड़की ईयरफोन लगाकर फोन चलाते हुए ट्रैक पर चल रही थी। इतने में पीछे से ट्रेन आई। ट्रेन को देखकर शिवम लड़की को बचाने के लिए दौड़ा। जब तक वह उसे बचाता, तब तक ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मोहाली में ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में जगतपुरा रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अनजान लड़की को बचाने गए लड़के की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। लड़की की भी जान चली गई। मृतक की पहचान शिवम वासी हरदोई, उत्तर प्रदेश हाल वासी गांव कंबली के रूप में हुई है। लड़की की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


हादसे के चश्मदीद मृतक के जीजा लालू और दोस्त रोहित ने बताया कि एक लड़की ईयरफोन लगाकर फोन चलाते हुए ट्रैक पर चल रही थी। इतने में पीछे से ट्रेन आई। ट्रेन को देखकर शिवम लड़की को बचाने के लिए दौड़ा। जब तक वह उसे बचाता, तब तक ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी। सूचना के बाद पुलिस मौके प पहुंच गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें