फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मिस्टर वर्ल्ड ने दिए युवाओं को बॉडी बनाने के टिप्स

Mon, 23 May 2016 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
पूर्व मिस्टर वर्ल्ड ने दिए युवाओं को बॉडी बनाने के टिप्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिटनेस हब जिम के कोच शिवम शर्मा की अगुवाई में एक विशेष कैंप का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दो बार मिस्टर वर्ल्ड एवं एक बार मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर विपन पीटर मुंबई से विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के साथ संतुलित आहार लेने के टिप्स दिए। विपन पीटर ने कहा कि स्वस्थ शरीर वालों के लिए रोजगार के अवसर भरे पड़े हैं। साथ ही कहा कि नशों से दूर रहना चाहिए। युवाओं को बढ़िया शरीर के लिए वर्जित स्टोरायड्स, दवाएं व पाउडर के इस्तेमाल से हमेशा परहेज बनाए रखना होगा। बढ़िया सुगठित मस्कुलर शरीर के लिए जहां नियमित कसरत, संतुलित आहार जरूरी है, वहीं नियमित रूटीन फॉलो करना भी उतना ही जरूरी है। इसमें समय पर सोना, उठना और खाना-पीना शामिल है। कई युवाओं ने अपनी शंकाओं दूर करने के लिए बॉडी बिल्डिंग से संबंधित सवाल भी पूछे। पीटर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए उनका जवाब भी दिया। उन्हें कैंप दौरान सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजिकों में रुपिंदर सिंह रूपी, विक्रमजीत, अभिनव और गुरदयाल सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें