फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सूबे की पहली हाईटेक लैब खरड़ में

Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अब सूबे की पहली हाईटेक लैब खरड़ में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सूबे को पहली हाईटेक लैब जल्द ही मोहाली जिले के खरड़ में मिलने जा रही है। लैब खरड़ के सरकारी अस्पताल कांप्लेक्स में स्थापित होगी। इसका भवन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि अन्य काम तेजी से किए जा रहे हैं। खरड़ में बनाई जा रही ड्रग्स फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब के शरू होने पर कई तरह की जांच कराने का काम जल्द से हो सकेगा। इसके साथ इस लैब में डीएनए टेस्ट कराने की भी सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक कई टेस्ट पड़ोसी व दूर-दराज राज्यों में होते हैं, जबकि ड्रग्स फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब के शुरू होने के बाद ये सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे संभव हो सकेंगी। इस लैब में अभी कई तरह की मशीनें व सुरक्षा व्यवस्था के साथ चौकसी के लिए लगने वाले उपकरण यहां लगाने का काम होना बाकी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लैब का उद्घाटन जल्द कराने के लिए निर्देश मिले हैं। गौरतलब है कि शनिवार को पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन ने इस संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली है,ताकि लैब को जल्द शुरू करने के लिए शेष कार्यों को जल्द से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों की लैब में नहीं जाना पड़ेगा पुलिस को
अब तक पुलिस जांच में उपयोगी कई तरह के टेस्ट गुजरात और दूसरे राज्यों के अलावा चंडीगढ़ में कराने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि ड्रग्स फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब की सुविधा मोहाली में शुरू होने के बाद ये सभी टेस्ट यहीं कराए जा सकेंगे।

24 घंटे होंगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
एक साल पहले पंजाब की लैब टेस्टिंग में धांधली का बड़ा मामला उजागर हो चुका है। भविष्य में ऐसी गड़बड़ी ना हो, इसके लिए बाहरी व्यक्ति की लैब में एंट्री नहीं होगी। जबकि स्टाफ के स्पेशल कार्ड, बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी और पूरे सिस्टम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरें की नजर होगी।
विज्ञापन


क्षमता से तीन गुना ज्यादा होते हैं टेस्ट
फिलहाल मोहाली के खरड़ में जो लैब मौजूद है, उसकी क्षमता प्रतिमाह 150 टेस्ट करने की है, लेकिन मौजूदा लैब के आंकड़े बताते हैं कि यहां हर माह 450 से भी अधिक सैंपल आते हैं। इसी वजह से पुलिस को कई-कई चक्कर लगाने के बाद रिपोर्ट मिलती है। कई बार उन्हें छह माह से अधिक समय तक भी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें