मोहाली। गांव मटौर में एक 42 साल के व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मटौर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।
मृतक की पहचान 42 साल के गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। जो कि मूलरूप से हरियाणा में करनाल का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि मृतक के घरवालों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में मकान मालिक आरएल मेहता ने बताया कि उनके मकान की चौथी मंजिल पर मृतक रहता था और वह गुरुद्वारे में पाठी था। दो दिनों से ऊपरी मंजिल से काफी बदबू आ रही थी। हालांकि अन्य किराएदारों को लगा कि कोई चूहा आदि मरा हुआ है। बुुधवार को चौकीदार ने देखा कि चौथी मंजिल पर एक कमरे के दरवाजे के नीचे से खून बह रहा था। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। उनकी सूचना पर मटौर थाने के एसचओ राजीव कुमार व एएसआई लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने दरवाजा धक्के मारकर खोला तो देखा कि अंदर कमरे में एक व्यक्ति का शव पंखे से लटका था। देखने से लग रहा था कि शव चार-पांच दिन से लटका था। जांच अधिकारी अनमदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरलाल हरियाणा में करनाल का रहने वाला है और उसके परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।