मोहाली के गांव धर्मगढ़ के चढ़दी कला यूथ क्लब की ओर से रविवार को मई दिवस पर रक्तदान कैंप लगाया गया। जिला कांग्रेस कमेेटी के सहयोग से लगाए गए कैंप का उद्घाटन विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। सिद्ध ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, इसलिए हमें जरूर करना चाहिए। क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह बराड़ और रमनदीप सिंह सफीपुर ने बताया कि सोहाना के गुरु हरकृष्ण चेरिटेबल आई अस्पताल से आई ब्लड बैंक की टीम ने 111 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह धर्मगढ़, हरकेश चंद शर्मा, मास्टर राम सरूप जोशी, मनीष मल्होत्रा, गुरमेल सिंह संधू, रणजीत सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह जीपी, हरकेश चंद शर्मा, सुखी लहल, जेएस रियाड़, रजिंदर राणा, जसबीर मणकू, भगत सिंह नामधारी भी मौजूद थे। अंत में यूथ क्लब और गांव निवासियों ने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू का गांव पहुंचने पर विशेष तौर पर सम्मान किया।