फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाकाबंदी कर टिप्परों और ट्रकों के परमिटों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अवैध खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। खनन विभाग ने उप-मंडल मोहाली में विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। नाकाबंदी कर टिप्परों और ट्रकों के परमिट की जांच की गई। इस दौरान कई वाहनों को रोका गया और कानूनी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उनके दस्तावेजों की गहन जांच की। उप-मंडल खनन अधिकारी शुभम गोयल ने बताया कि यह अभियान जिला खनन अधिकारी खुशविंदर सिंह और विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) राजिंदर घई की देखरेख में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लघु खनिजों के परिवहन में लगे सभी व्यक्तियों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन और परिवहन से बचें और सरकारी खजाने में देय रॉयल्टी जमा करने के बाद ही खनन विभाग के माध्यम से आवश्यक आधिकारिक परमिट प्राप्त करें। जिला प्रशासन एसएएस नगर ने जिले में अवैध खनन को पूरी तरह से रोकने, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार के निर्देशों को लागू करने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें