फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीजेपी ने लैंड पूलिंग नीति का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति का मोहाली में विरोध शुरू हो गया है। इस विरोध में भाजपा भी किसानों के पक्ष में उतर आई है। शुक्रवार को भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ और पंजाब के कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने इस नीति के खिलाफ एसडीएम मोहाली के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब पहले ही 42 प्रतिशत शहरीकरण की स्थिति में है, जबकि देश की औसत दर 31 प्रतिशत है।
विज्ञापन

ऐसे में नई जमीनों को उजाड़कर और कॉलोनियां बसाकर विकास का कोई तर्क नहीं बनता। सरकार को पहले से अधूरी पड़ी कॉलोनियों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। लैंड पूलिंग नीति किसानों की जमीन को जबरदस्ती अधिग्रहण करने और रियल एस्टेट माफिया को सौंपने की एक राजनीतिक चाल है। जाने-माने अर्थशास्त्री एसएस जौहल भी इस नीति को लेकर सरकार को चेतावनी दे चुके हैं। गोल्डी ने आरोप लगाया कि जब किसी क्षेत्र को लैंड पूलिंग के तहत अधिसूचित किया जाता है, तो उस दिन से किसान अपनी जमीन नहीं बेच सकता है, न लीज़ पर दे सकता है। न ही बैंक से उस ज़मीन पर लोन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें