फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलका डेराबस्सी से भाजपा की टिकट के विरोध के चलते

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा डेराबस्सी से टिकट देकर मैदान में उतारे गए प्रत्याशी संजीव खन्ना का विरोध जारी है। विरोध करने वाले दूसरी पार्टी के नहीं बल्कि भाजपा के नेता हैं। रविवार को टिकट देने के विरोध में सामूहिक तौर पर भाजपा पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया। उधर, शीर्ष नेतृत्व ने इस दिशा में किसी तरह का फैसला लेने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है।
विज्ञापन

टिकट देने के विरोध में रविवार को डेराबस्सी, लालड़ू और जीरकपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने मीटिंग की। इस दौरान सभी ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया। उधर, भाजपा हाईकमान ने इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी महासचिव सुभाष शर्मा और राजेश बग्गा को सौंपी है, जिन्होंने पदाधिकारियों से 24 घंटे का समय मांगा है।
डेराबस्सी मंडल प्रधान शिव कुमार टोनी, लालड़ू मंडल के प्रधान राज्यपाल राणा, जिला उपप्रधान निर्मल सिंह निम्मा, राजीव शर्मा भाजपा जिला महासचिव, कमल गुप्ता मंडल उपप्रधान, बलविंद्र राणा सीनियर उपप्रधान लालड़ू मंडल, ब्रिजेश मोदगिल आईटी सैल के राज्य उपप्रधान, जोगा सिंह प्रधान किसान मोर्चा जिला मोहाली, रविंद्र बतरा पूर्व काउंसलर ने कहा कि वह 25 सालों से पार्टी हित में काम कर रहे हैं, लेकिन टिकट बंटवारे के दौरान उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उधर, भाजपा के डेराबस्सी से उम्मीदवार संजीव खन्ना का कहना है कि टिकट के लिए दावेदारी करना प्रत्येक नेता का फर्ज है लेकिन टिकट एक को ही मिलती है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें