फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में फूंके भाजपा के झंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी विधानसभा हलके के अधीन आते जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में लगे भारतीय जनता पार्टी के झंडों को फाड़कर आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में भाजपा के झंडे लगाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को झंडे उतारने के लिए कहा जा रहा है। झंडे उतरवाने व जलाने वाले किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से डेराबस्सी हलके से भाजपा की ओर से संजीव खन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत में जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि पांच दिन से भी कम समय में यह इसी तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले ऑटो-रिक्शा पर लगे भाजपा के फ्लैक्स बोर्ड भी 25 जनवरी को तोड़े गए थे। बोर्ड में डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजीव खन्ना के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं की तस्वीरें थी।
क्षेत्र का माहौल हो रहा खराब
शिकायत में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं की पिटाई और धमकी सहित इस तरह की बार-बार हो रही घटनाओं से न केवल डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल खराब हो रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल आधार पर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहनों को कोई और नुकसान न हो। इसके लिए कदम उठाए जाएं। भाजपा ने इस संबंध में ढकोली थाना प्रभारी को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें