लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित टोल प्लाॅजा के निकट एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक की पहचान विश्वास कुमार निवासी गांव हसनपुर लैहली के तौर पर की है। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मामले की जांच कर रहे हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक विश्वास कुमार अपने रिश्तेदार अमनदीप सिंह की मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी से गांव हसनपुर की तरफ जा रहा था।
वह टोल प्लॉजा पार कर कुछ ही दूर आगे पहुंचा था कि एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठा विश्वास कुमार उछलकर निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको तुरंत डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसको सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद