फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों व दलितों का मजाक उड़ाने की निंदा

Wed, 07 Sep 2016 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
Joins aap - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा नीले कार्ड धारकों को भिखारी कहने व दलितों का मजाक उड़ाने पर यूथ अकाली दल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद भगवंत मान का लालड़ू मंडी में पुतला फूंका। यूथ अकाली दल के देहाती प्रधान जगजीत सिंह व शहरी प्रधान नरिंदर शर्मा की अगुवाई में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने आप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान भगवंत मान कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन


यूथ अकाली दल ने मांग की है कि गरीबों का मजाक उड़ाने पर भगवंत मान व आप को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप के नेता प्रतिदिन भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, अनुशासनहीनता व सेक्स स्कैंडल में घिर रहे हैं। इस कारण इस पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे नेताओं से पंजाब की भलाई के बारे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। इस मौके पर यूथ अकाली दल लालड़ू के उप प्रधान संदीप शर्मा, महासचिव मोहाली राजबीर राणा, मनजीत सिंह मलकपुर, राजबीर राणा, प्रवीन राणा, अमन राणा लालड़ू, पार्षद पवन कुमार, बलकार रंगी, रघुबीर, कुलदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, घनशाम दास बंटी और राजेश राणा मौजूद थे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें