फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई (एमएल) नेता स्वप्न मुखर्जी का निधन

Wed, 07 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वप्न मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिष्ठ सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) नेता स्वप्न मुखर्जी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। वह 66 वर्ष के थे। वह पोलिट ब्यूरो के मेंबर और चंडीगढ़-पंजाब के पार्टी के इंचार्ज थे। वह पार्टी के सेक्रेटरी कामरेड कंवलजीत सिंह के घर में ठहरे थे। कंवलजीत सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनको बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव को पूरे सम्मान के साथ पंजाब के मानसा शहर ले जाया जाएगा, जहां पंजाब के पार्टी कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद वीरवार को उनके शव को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा। वहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वह चंडीगढ़ में होने वाली पार्टी की मीटिंग में शामिल होने के लिए आए थे। 

स्वप्न मुखर्जी अभी सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) दिल्ली, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र के इंचार्ज रहे थे। 17 नवंबर 1950 को जन्मे स्वप्न मुखर्जी ने अपनी शिक्षा किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से हासिल की थी। नक्सल मूवमेंट से प्रभावित होकर उन्होंने मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट मूवमेंट में भाग लिया था। इस अवसर पर साजन सिंह, पीडीएस उप्पल, मशहूर नाटककार सेम्युल जोंस, प्रेम सिंह, जोरा सिंह, एडवोकेट हरिंदर पल सिंह ईशर और मलकीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें