फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया-श्री लंका मैच पर खिलाना था सट्टा, गिरोह के नौ सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरोह प्रमुख की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडिया-श्रीलंका क्रिकेट मैच की सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले शनिवार की रात ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला एक अंतर्राज्यीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरोह ने शहर के पॉश एरिया फेज-3ए में किराए के मकान में अपने काले कारोबार का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने इस सट्टेबाज गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के प्रमुख अनुराग की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गंभीर कुमार निवासी करनाल, सुरजीत सिंह निवासी फेज-3ए, मोहाली, अविनाश चंद्र निवासी सेक्टर-34 चंडीगढ़, पितांबर भट्टी निवासी बलटाना, शंकर निवासी सेक्टर-19 पंचकूला, अमर निवासी कजहेड़ी, चंडीगढ़, संजीव कुमार निवासी करनाल, ईशान गोयल निवासी करनाल और सुनील निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों से छह लाख रुपये की नकदी, 20 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक अटैची और एक बैग जिसमें जुएं की गिट्टियां संबंधी हाईटेक सामान रखा था, बरामद किया है।
इस मामले की जानकारी एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह और थाना मटौर के थाना प्रभारी मनफूल सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि फेज-3ए के मकान में सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसमें काफी संख्या में युवा जुटते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन जुआ भी खेला जाता है और इस मकान में ही कैसिनो तैयार किया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पूूरी योजना के साथ उक्त गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया। उक्त आरोपियों ने बबलू नाम के एक व्यक्ति से यह मकान किराए पर लिया हुआ है। पुलिस इसके एग्रीमेंट की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के सट्टेबाज काफी समय से इस काम में लगे हुए थे। इस गिरोह का प्रमुख अनुराग है, जो कि अभी तक फरार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अविनाश चंद्र, पितांबर भट्ट, इशान गोयल के खिलाफ पहले भी सट्टा लगवाने का केस दर्ज है। उक्त आरोपियों से मोबाइल फोन से लैस एक अटैची मिली है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि यह क्रिकेट मैचों पर भी सट्टा लगाते हैं। क्योंकि शनिवार रात आरोपी पकड़े गए हैं। जबकि रविवार को ही इंडिया-श्रीलंका के बीच पहला वन डे क्रिकेट मैच था। वहीं, गिरोह के सदस्य हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य इलाकों से हैं। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि इस गिरोह का जाल कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले इसी महीने जीरकपुर में भी ऐसा ही सट्टेबाजों का गिरोह दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें