खरड़। खरड़ की दो जूनियर डिवीजन अदालतों में आए नए जजों का बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। जज निधि सैनी जूनियर डिवीजन व सुदीपा कौर जूनियर डिवीजन ने खरड़ अदालत में कार्यभार संभाला।
इस अवसर बार एसोसिएशन के प्रधान अमित मड़कन, शिल्पी गुप्ता एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, गुरमेल सिंह, हरी कृष्ण सिंह, अमित रात, सुशांत कौशिक, खड़क सिंह, रणजीत सिंह राय, केके शर्मा, गुरमुख सिंह मान, दीदार सिंह व संजीव कुमार उपस्थित थे।