फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली का भरोसा, विकेट से गेंदबाजों को मिलेगी मदद

Sat, 19 Oct 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बेली को भरोसा है कि पीसीए के विकेट से गेंदबाजों को मदद मिलेगी। जिसकी बदौलत उनकी टीम सीरीज में वापसी करेगी। शुक्रवार सुबह बेली पीसीए स्टेडियम पहुंचे और विकेट का जायजा लिया।
विज्ञापन


बाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि विकेट पर अभी घास दिखाई दे रही है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने माना कि यहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। साथ ही कहा कि टीम तीसरे मैच में वापसी की कोशिश करेगी।

बेली ने कहा कि तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि शनिवार को भी वाटसन अपना प्रदर्शन दोहराएंगे।

जयपुर में भारतीय टीम की शानदार जीत पर कप्तान बेली हैरान हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन आश्चर्यचकित था। आलराउंडर शेन वॉटसन को तीसरे क्रम पर उतारे जाने के सवाल पर बेली ने कहा कि वह स्पिन गेंदबाजों को बढ़िया ढंग से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें