फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लालच गई पूर्व सरपंच की जान

Sat, 19 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली के पास गांव बूथगढ़ के पूर्व सरपंच महिंदर सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली। तीन लोगों ने महिंदर सिंह की जमीन हड़पने के मकसद से उनकी हत्या की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना कुराली पुलिस ने महिंदर सिंह के बेटे कुलबीर सिंह की शिकायत पर परचा दर्ज किया था। कुलबीर के मुताबिक महिंदर सिंह 16 अक्तूबर की शाम साढ़े छह बजे गए थे। अगले दिन सुबह पता चला कि उनकी लाश गांव कुब्बाहेड़ी से संगतपुरा की रोड पर पड़ी है।

तफ्तीश के दौरान सीआईए और स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गुलजार सिंह (57) निवासी गुन्नोमाजरा, निरंजन सिंह उर्फ काला (38) निवासी महरोलियां एवं गुरतेज सिंह उर्फ तेजी (30) निवासी बूथगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि निरंजन सिंह एवं गुरतेज सिंह ने मृतक महिंदर सिंह को गांव गुन्नोमाजरा में गुलजार सिंह से चार बिसवे का प्लॉट दिलवाया था। इसकी सारी रकम महिंदर सिंह ने अदा कर दी थी। दो बिसवे की रजिस्ट्री महिंदर सिंह के नाम हो गई थी, दो बिसवे की बाकी थी। इसी दो बिसवा जमीन को हड़पने की नीयत से तीनों आरोपियों ने महिंदर सिंह के कत्ल की योजना बनाई।

उन्होंने महिंदर सिंह को एक और प्लॉट दिखाने के बहाने गांव झंडेमाजरा बुलाया। फिर गला दबा कर और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश सड़क के किनारे फेंकने के साथ उनकी बाइक भी साथ ही फेंक दी, ताकि एक्सिडेंट लगे। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किए हथियार एवं निरंजन सिंह की आइकॉन गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें