फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एफसीआई गोदाम में तैनात टीए अशोक कुमार की जमानत याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एफसीआई गोदाम में चावल रखवाने की सुविधा के लिए रिश्वत लेने के मामले में तकनीकी सहायक (टीए) अशोक कुमार गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद हैं। उसकी ओर से लगाई गई जमानत याचिका पर सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत ने सरकारी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत की शर्तों पर आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन


आरोपी के वकील ने अदालत में तर्क रखा कि आरोपी को शिकायतकर्ता से 27 हजार रुपये का अनुचित लाभ मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोपी वर्तमान मामले में 30 अप्रैल 2025 से हिरासत में है। बरामदगी भी हो चुकी है। उसकी आवाज का नमूना और साथ ही हस्तलेख हस्ताक्षर पहले ही सीबीआई द्वारा प्राप्त किए जा चुके हैं और जांच पूरी होने में लंबा समय लगेगा। आरोपी की अब जांच के लिए जरूरत नहीं है। मामले की सुनवाई में काफी समय लगेगा। आवेदक को और अधिक कारावास में रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा, इसलिए इसकी जमानत याचिका मंजूर की जाए।

इसके बाद अदालत ने शर्तों के साथ उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। आरोपी को 50 हजार रुपये की राशि में व्यक्तिगत बांड और समान राशि में एक जमानतदार प्रस्तुत करना होगा। वह हर सुनवाई पर अदालत में पेश होगा। वह अपनी रिहाई के सात दिनों के भीतर न्यायालय में अपना पासपोर्ट जमा कर देगा, अन्यथा अगर उसके पास पासपोर्ट नहीं है तो वह शपथ पत्र दाखिल करेगा और न्यायालय की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें