फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के गुर्गे की पुलिस मुठभेड़ में टांग पर लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस की सीआईए टीम ने गांव चप्पड़चिड़ी के पास बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 जुलाई को मोहाली के एरोसिटी में प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल के दफ्तर के बाहर फायरिंग कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको इलाज के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकियों के इशारे पर काम करता था। इसे हथियार और पैसा उपलब्ध कराते थे। आरोपी के खिलाफ बलौंगी थाने में इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के बाहर की फायरिंग में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह का नाम बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ आने के बाद पुलिस ने इसे अपने रडार पर ले लिया था। पुलिस को इनपुट मिली थी कि गुरप्रीत चप्पड़चिड़ी में फतेहबुर्ज की तरफ आ रहा है। पुलिस ने ट्रैप लगाया। यह जब मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तो पुलिस ने इसको सरेंडर करने के लिए कहा था। इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान करीब पांच राउंड फायर हुए। एक गोली गुरप्रीत की टांग पर लगी।


आईटी सिटी पुलिस को थी आरोपी की तलाश
पुलिस ने उक्त आरोपी को आईटी सिटी थाने में प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल के बयान पर 11 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर में भी नामजद कर लिया है। गुरप्रीत के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सचिन कुमार निवासी करतार नगर खन्ना, मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब और रजिंदर सिंह उर्फ आशु निवासी गांव इकलाही जिला लुधियाना के रूप में हुई है। रंगदारी की वारदात को हल करने के लिए पुलिस ने 150 से 200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। इसके बाद उक्त आरोपियों की पहचान हुई थी। गुरप्रीत को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राजेंद्र सिंह की पुलिस कस्टडी से भागते समय टांग पर चोट लग गई थी।
विज्ञापन






पूछताछ में आया था नाम सामने
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की कार्रवाई में रविवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पटियाला की पुलिस चौकी बादशाहपुर और हरियाणा के अजीमगढ़ चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। यह तीनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े थे। इनसे पूछताछ के दौरान आरोपित गुरप्रीत का नाम सामने आया था। उसके बाद सीआईए टीम ने इसको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें