फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मान का इस्तीफा महज राजनीतिक ड्रामा- अकाली नेता खेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ हलके की विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे को महज राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। रविंदर खेड़ा ने कहा कि अनमोल गगन मान चुनाव के दौरान वादे करके जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकती हैं। रविंदर सिंह खेड़ा ने मान को चुनौती दी कि वह अभी हलका छोड़कर न भागें बल्कि 2027 में लोगों का सामना करने के लिए तैयार रहें। मांग की कि अनमोल गगन मान उन कारणों को सार्वजनिक करें जिनकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया और फिर उसे वापस ले लिया। इस दौरान मनमोहन सिंह मावी, जसवीर सिंह बूथगढ़, जसपाल सिंह लक्की, अमनदीप सिंह गोल्डी कंसाला, हरजीत सिंह शिंगारीवाल, संदीप सिंह बूथगढ़ ,गुरदीप सिंह होशियारपुर और गुरमुख सिंह भूपनगर आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें