फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड से ऑटो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। लांडरां-अंबाला रोड पर गांव बासमा कॉलोनी के नजदीक गलत साइड से आ रहे एक ऑटो ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दलबीर सिंह (26) पुत्र अवतार सिंह निवासी शंभू कलां ने बताया कि वह जीरकपुर में एसी और रेफ्रिजरेटर की मरम्मत का काम करता है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक्टिवा पर बनूड़ से अपने गांव शंभू कलां जा रहा था। जब वह गांव बासमा कॉलोनी के नजदीक सिगमा फैक्टरी के सामने पहुंचा, तो गलत साइड से आ रहे एक ऑटो चालक ने उसके एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ऑटो खेतों में पलट गया। इसी दौरान ऑटो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर घायल युवक को सड़क पर ही तड़पते छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। जब कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो उन्होंने घायल युवक के घर फोन किया। इसके बाद घायल युवक के परिजन उसे अपनी कार में इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले गए। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें