फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर: मोहाली में ऑटो किराया बढ़ा

Tue, 04 Nov 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे डीजल आटो चालकों और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच सोमवार को समझौता हो गया। इसके बाद ऑटो चालकों ने 5वें दिन दोपहर में हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


हड़ताल के बाद भी लोगों की मुश्किल कम नहीं हुई है। ऑटो चालकों ने ऑटो के किराए में पांच रुपये बढ़ोतरी का फैसला लिया है। जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया। इस बारे में आटो रिक्शा यूनियन के प्रधान जोगिंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रशासन ने कुछ ऐसी शर्तें उन पर लगाई हैं। इसके चलते मजबूरी में उन्हें किराया बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को डीजल ऑटो रिक्शा चालक सोमवार सुबह हड़ताल पर रहे। उन्होंने कोई सवारी नहीं उठाई। नौ बजे वे फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में जुटे। उन्होंने चंडीगढ़ में एसटीए का दफ्तर घेरने की योजना बनाई थी। इसी बीच ऑटो चालक यूनियन की रैली शुरू हुई।
विज्ञापन


तभी चंडीगढ़ प्रशासन से उनकी एक यूनियन को मीटिंग के लिए बुलाया। ऑटो चालक यूनियन की पांच मेंबरी कमेटी मीटिंग के लिए चंडीगढ़ गई। जहां पर प्रशासन ऑटो चालक दोनों पक्षों में काफी बातों पर सहमति बन गई। इस दौरान जहां चंडीगढ़ प्रशासन ने डीजल ऑटो चालकों को मीटर और परमिट से सीधे छूट दे दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें