फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 35.80 लाख ठगे, मौसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में ट्रेडिंग के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 35.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती की मौसी गीता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति-पत्नी करीब एक साल पहले दुबई फरार हो गए थे, जिनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है।
विज्ञापन




रॉयल एस्टेट निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सौरभ शर्मा और उनकी पत्नी सुनन्दा के संपर्क में आए थे। दंपती ने उन्हें ट्रेडिंग में निवेश कर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया। मंजीत सिंह ने अलग-अलग समय पर कुल 35.80 लाख रुपये का निवेश किया। काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि दंपती ने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसे ठगे हैं। आरोपी दंपती लोगों से मिली रकम अपने खातों में नहीं लेते थे। वे इसे मौसी गीता के बैंक खाते में जमा करवाते थे। इसी वजह से पुलिस जांच में गीता की भूमिका सामने आई। दंपती ने पहले वीआईपी रोड और बाद में सिंघपुरा में अपने कार्यालय खोले थे।



मौसी गीता की गिरफ्तारी और पूछताछ

पुलिस ने करीब एक साल की लंबी कार्रवाई के बाद गीता को गिरफ्तार किया है। अदालत ने गीता को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे उसके बैंक खाते में जमा रकम और पैसों के लेनदेन के बारे में पूछताछ कर रही है। दुबई फरार आरोपी दंपती से उसके संपर्क को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। जसवीर सिंह तूर, एसएचओ, जीरकपुर ने बताया कि गीता से पूछताछ में बैंक खातों में हुए लेनदेन समेत मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन




फरार दंपती की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपी दंपती सौरभ शर्मा और सुनन्दा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने कितने लोगों से निवेश के नाम पर रकम ली। कुल कितनी रकम की ठगी की गई, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें