फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 6 चालान, 9 किलो जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में वीरवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान छह चालान किए गए और करीब नौ किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। उल्लंघनकर्ताओं पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई गई। इस अभियान का नेतृत्व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता मुस्कान ने किया। उनके साथ नगर निगम मोहाली के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव भी थे। टीम ने दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया। उन्हें पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रवर्तन टीम ने शहर के नागरिकों, दुकानदारों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से अपील की। उनसे प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने को कहा गया। उन्हें मोहाली को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें