फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाजपा पदाधिकारी की पत्नी से चेन छीनने की कोशिश, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। मंदिर से लौट रहे स्कूटी सवार दंपती से बाइक सवार दो युवकों ने रोककर सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। झटका लगने से दंपती स्कूटी से गिर गया।
विज्ञापन

इस कारण स्नैचर सोने की चेन नहीं छीन पाए। दंपती के गिरते ही दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित भाजपा मंडल-2 के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राजू और उनकी पत्नी दीपा जो बंगलुरू के रहने वाले हैं, वर्तमान में लांडरां रोड पर खरड़ की सोसाइटी मां शिमला कांप्लेक्स में रह रहे हैं। दंपती स्कूटी पर लगभग एक बजे मंदिर से लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी सोसाइटी के निकट पहुंचे, तभी अचानक एक बाइक पर दो युवक तेजी से उनके निकट से गुजरे और अचानक बाइक रोक ली। पीड़ित पति-पत्नी जब तक कुछ समझ पाते, मुंह ढके इस व्यक्ति ने स्कूटी के पीछे बैठी महिला को धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अचानक झटका लगने से श्री निवास स्कूटर का संतुलन नही बना सके और दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गये। स्कूटी से गिरने के कारण दोनों को मामूली चोटें लगी हैं। इसी कारण स्नैचर के हाथ से चेन छूट गई। अपने प्रयास में असफल होते देख दोनों स्नैचर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें