फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साथ में रेहड़ी लगाने से इन्कार करने पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल के हाथ में लगे चार टांके, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-1 में अपने साथ चिकन की रेहड़ी लगाने से इन्कार किया तो किया तो दूसरे व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच में पता लगा है कि घायल के हाथ में चार टांके लगे हैं। उसके कहने पर डॉक्टर ने थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
फेज-1 निवासी अजय ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सूप और चिकन की रेहड़ी लगाता है। चार दिन पहले ही उसकी रेहड़ी के साथ एक और व्यक्ति ने आकर चिकन की रेहड़ी लगा दी। इस पर जब अजय ने दूसरे रेहड़ी वाले को कहा कि वह कहीं और रेहड़ी लगाए, क्योंकि इससे दोनों की दुकानदारी पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी, जिस पर अजय ने उसे दोबारा कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब अजय और उसका छोटा भाई विजय दुकान बंद कर रहे थे तो साथ का रेहड़ी वाला उन्हें गाली देने लगा और कहने लगा कि वह वहीं रेहड़ी लगाएगा।यह बात अनसुनी कर दोनों भाई रेहड़ी लेकर घर की ओर जाने लगे, तभी पीछे से वह व्यक्ति आया, जिसके हाथ में तेजधार हथियार था। उसने अजय के सिर पर हमला कर दिया, बचाव के लिए जब उसने हाथ बीच में लाया तो उसके हाथ पर काफी गहरा कट लग गया। इसके बाद दूसरा भाई जब व्यक्ति को पकड़ने लगा तो वह वहां से भाग निकला। इसके बाद छोटे भाई ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें