फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एजी क्लब ने आरसीएफ कपूरथला को 3-2 से शिकस्त दी, एफसीआई की टीम ने पीएसबी की टीम को 6-3 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली गोल्ड कप-2024 के फाइनल में एजी क्लब चंडीगढ़ और एफसीआई नई दिल्ली के बीच मुकाबला होगा। एजी क्लब की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में आरसीएफ कपूरथला की टीम को 3-2 से शिकस्त दी तो वहीं दूसरी ओर एफसीआई की टीम ने पीएसबी की टीम को 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मोहाली गोल्ड कप-2024 के दोनों सेमीफाइनल मैच शनिवार को ओलंपियन बलबीर सिंह हॉरी स्टेडियम में खेला गया। पहले मुकाबले में आरसीएफ कपूरथला की टीम और एजी क्लब चंडीगढ़ की टीम आमने-सामने थे। यह काफी रोमांचक मुकाबला था। जिसमें एजी क्लब की टीम ने तीन गोल किए और आरसीएफ की टीम ने दो गोल दागे। एजी क्लब की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने 21वें और 24वें मिनट में गोल दागा। वहीं, अंगदबीर सिंह ने 34वें मिनट में गोल किया। मैच में आरसीएफ की शुरुआत अच्छी रही। टीम के बलजिंदर सिंह ने 16वें मिनट में ही गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। वहीं वरिंदर सिंह ने 25वें मिनट में गोल दागा। लेकिन इसके बाद 34वें मिनट में एजी क्लब की टीम द्वारा किए गए तीसरे गोल के बाद आरसीएफ के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके।
दूसरा मैच पंजाब एंड सिंध बैंक और एफसीआई नई दिल्ली के बीच हुआ। इसमें एफसीआई दिल्ली की टीम ने पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम को 6-3 से शिकस्त दी। इस मैच में केरोबिन लाकड़ा ने 11वें, 18वें और 37वें मिनट में गोल दागा। परमवीर सिंह ने 26वें मिनट और जतिंदर ने 40वें और 43वें मिनट में गोल दागा। वहीं, पीएसबी के लिए नवरेज सिंह ने 34वें मिनट, हरमनजीत सिंह ने 53वें और 59वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन

इस मौके पर सेंट्रल जीएसटी और कस्टम्स के कमिश्नर कुमार गौरव दीमान, अंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी एवं कोच गुरदीश पाल सिंह, कमिशनर सुनील कुमार, अंंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी इंदरजीत सिंह चड्डा और अंवर खान मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें