फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली बस स्टैंड पर सुबह 4:30 बजे दो बुजुर्ग महिलाओं को देख रुके सीएम मान, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/कुराली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार तड़के लोगों को उस समय चौंका दिया, जब वे सुबह 4:30 बजे बिना किसी काफिले, सुरक्षा या पूर्व सूचना के सीधा कुराली बस स्टैंड पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक वे आम यात्रियों के बीच खड़े रहे, बसों में चढ़कर स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों से सीधे बातचीत की। जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को सुबह जालंधर जा रहे थे, रास्ते में उनकी नजर कुराली बस स्टैंड पर बैठी दो बुजुर्ग महिलाओं पर पड़ी। महिलाएं उन्हें मिलीं और बताया कि वे एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन कोई बस नहीं रुक रही है।
विज्ञापन

महिलाओं की बात सुनकर मुख्यमंत्री वहां पर रुके। इस दौरान उन्होंने एक घंटा खुद देखा कि कुराली में बसें रुक ही नहीं रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने कुराली बस स्टैंड का भी दौरा किया। सीएम ने देखकर कहा कि यह बस स्टैंड कम और ट्रक स्टैंड ज्यादा लग रहा है। सीएम मान ने मौके पर ही अफसरों को फोन किया और मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में रोपड़ के डिप्टी कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि कुराली और आस-पास के यात्रियों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने चाय पी और लोगों की समस्या भी सुनी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद बस स्टैंड पर चार इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई और बसें न रोकने वालों पर नजर रखी गई।



लोगों ने बताई व्यथा
बस स्टैंड पर खड़े सुरिंदरपाल सिंह, हरदेव सिंह, जसपाल सिंह सहित अन्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे ने बताया कि वे सुबह 3.30 बजे से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई बस नहीं आई। उन्होंने बताया कि कई बसे रोकते नही और घंटों इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें