फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने संचालकों पर दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना जीरकपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम विशेष अभियान चलाकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। टीम ने वीआईपी रोड के तीन स्पा सेंटर दी रशियन स्पा, दी नेचर स्पा और टी-3 स्पा में छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पा सेंटरों के मालिकों और ग्राहकों के खिलाफ बीएनएस की धारा-111 और इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना जीरकपुर में मुकदमा दर्ज करने के बाद एफआईआर की प्रतियां क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

इससे पहले इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जीवन सिंह, हवलदार अनिल कुमार और महिला हवलदार हरविंदर कौर की टीम मेट्रो मॉल के पास मौजूद थी। पुलिस को तभी पुख्ता सूचना मिली कि वीआईपी रोड स्थित तीन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है। स्पा संचालक बाहर से लड़कियां बुलाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि शुक्रवार को भी पांच लड़कियों को बुलाया गया है। मौके पर दबिश देने से स्पा मालिक, लड़कियां और ग्राहक रंगे हाथों पकड़े जा सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें