मोहाली। वीआईपी शहर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें पैरामिल्ट्री फोर्स, पुलिस के आलाधिकारी और पुलिस थानों में तैनात पुलिस फोर्स को शामिल किया गया है। दूसरी ओर शहर की सड़कों पर पुलिस की टुकड़ियों को देखकर लोगों ने अपने आप को सुरक्षित समझा।
एसपी रविंदरपाल सिंह और एएसपी महेशइंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च फेज-1 से शुरू हुआ। जो शहर के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ फेज-11 में समाप्त हुआ। जबकि इस दौरान रास्ते में आने वाली मार्केटों में पुलिस टुकड़ियों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला और फेज-3बी2 से लेकर फेज-9 की मार्केटों में लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करवाया। मंगलवार को इस फ्लैग मार्च में सीआईएसएफ और जवानों ने हिस्सा लिया, जिसका मकसद लोगों के अंदर डर को खत्म करने और शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना था। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति या चीज संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।