फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हारेगा कोरोना.. खुलते ही आरक्षण केंद्र पर उमड़ी भीड़, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सामाजिक दूरी भूले लोग

विज्ञापन
टिकट लेने के लिए एक-दूसरे से सटकर खड़े लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो की गज दूरी और मास्क है जरूरी.. यह संदेश मोबाइल से लेकर दीवारों तक पर जगह-जगह देखने को मिलता है। परंतु चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र परिसर में इसका पालन बिलकुल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे के निर्देश थे कि स्टेशन पर लोगों को तभी प्रवेश मिलेगा जब मास्क लगा होगा, लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लोग बिना मास्क ही घूम रहे हैं।
बता दें कि इसी आरक्षण केंद्र के 10 मुलाजिमों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 9 से 11 अप्रैल तक इसे बंद कर दिया था। इमारत को सैनिटाइज करने के बाद सोमवार सुबह आरक्षण केंद्र खोला गया। इस दौरान जुटी भीड़ ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
100 लोगों के काटे थे चालान
जीआरपी के मुलाजिमों को पंचकूला सिविल अस्पताल की ओर से चालान बुक नहीं मिली है। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि सोमवार को भी मास्क चालान बुक के लिए एक मुलाजिम भेजा गया था, लेकिन रोजाना की तरह मुलाजिम को चालान बुक नहीं मिली। जब चालान बुक थी तो बिना मास्क वाले करीब 100 लोगों के चालान काटे गए थे।
विज्ञापन

चालान बुक चाहिए तो पत्र लिखें : डॉ. जसजीत कौर
पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि अकाउंट ब्रांच को मास्क चालन बुक की जिम्मेदारी दी गई है। चालान बुक को लेकर काफी समस्याएं आ रही हैं। जिन्हें मास्क चालान बुक दी गई है वह उसका ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा काटे गए चालानों की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इसलिए कुछ दिन से चालान बुक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। सीएमओ ने कहा कि अगर किसी को मास्क चालन बुक चाहिए तो पत्र लिखकर भेजें। इसके बाद चालान बुक प्रिंट करवाकर उन्हें सौंप दी जाएगी।
पंचकूला की ओर का आरक्षण केंद्र खोलना जरूरी
रेलवे स्टेशन में पंचकूला की ओर का कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र एक साल से बंद है। अगर इसे खोल दिया जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। दो जगह पर टिकट बुक होने के चलते लोगों की भीड़ बंट जाएगी। इससे रेलवे स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन आसानी से करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें