फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेटे की लव मैरिज से नाराज ससुराल पक्ष ने बहू के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बेटे की लव मैरिज से नाखुश ससुराल पक्ष ने बलौंगी में रह रहे बहू और बेटे के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जबकि बहू सात महीने की गर्भवती थी। ससुरालियों की मारपीट से बहू का गर्भपात हो गया। आरोपियों की पहचान ससुर अश्फाक खान, सास अमना बेगम, भाई इंतेजार खान, केसर, मेहंदी और मेहसर के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बलौंगी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही हाईकोर्ट में भी केस दायर किया गया है।शिकायतकर्ता शबीब खान (19) निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बलौंगी ने बताया कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसने ममता कुमारी निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बलौंगी के साथ 22 जनवरी, 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से उसके परिवार वाले बिल्कुल खुश नहीं थे। जब वह शादी करके पत्नी को घर ले गया तो सास और भाई ने उसे बुरी तरह पीटा, जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई थी। इसके बाद से वह बलौंगी में ही किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी गर्भवती हो गई। उसने गांव से उसकी बहन और बेटे को बुला लिया। वह भी उनके साथ आकर रहने लगे। 25 सितंबर उक्त आरोपियों ने उसकी साली के बेटे परमीत (16) को रात आठ बजे फोन करके बुलाया। वह जैसे ही पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे उसके सिर में चोट आई है। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके और इसके बाद इसी रात करीब 9 बजे वह शिकायतकर्ता के घर में जबरदस्ती घुस गए और गर्भवती पत्नी के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट के कारण उसकी सात महीने की गर्भवती पत्नी का गर्भपात हो गया।


परिवार बेटे की कहीं और करना चाहता है शादी

शिकायकर्ता शबीब खान ने बताया कि उसने ममता से अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन उसके परिवार वाले इस शादी के खुश नहीं हैं। वह उसकी शादी कहीं और करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन वह ममता के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहता है। उसके घरवाले बार-बार उसे और उसकी पत्नी के पास आते हैं और उसके साथ बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें