फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम युवक ने मंदिर निर्माण के लिए दान की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब से एक बार फिर आपसी भाईचारे की बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। मोहाली के झामपुर इलाके में एक मुस्लिम युवक ने अपने हिंदू भाइयों को सनातन धर्म मंदिर के निर्माण के लिए जमीन दान की है। इस मौके पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोहम्मद इमरान हैप्पी ने बताया कि झामपुर के हिंदू समाज के पास अपने धार्मिक स्थल के लिए कोई जगह नहीं थी।
विज्ञापन

जब यह बात उन्होंने शाही इमाम के सामने रखी तो उन्होंने बिना किसी संकोच के मंदिर के लिए जमीन देने की अनुमति दी। इसके बाद इमरान हैप्पी ने अपनी निजी जमीन में से 325 गज जमीन, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है, सनातन धर्म सभा झामपुर को सौंप दी। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा की ओर से शाही इमाम और मोहम्मद इमरान हैप्पी को सम्मानित किया गया। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब में नफरत की कोई जगह नहीं है और भारत की पहचान अनेकता में एकता है, जिसे कोई ताकत नहीं तोड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें