फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आपसी झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव थाने में रख जताया विराेध

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव टिवाणा में एक सप्ताह पहले झगड़े में घायल 87 वर्षीय बुजुर्ग लज्जाराम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर शव थाना परिसर में रखकर रोष प्रकट किया। लज्जाराम के पुत्र सुरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 18 नवंबर को उनके पड़ोसी दीपक कुमार का बच्चों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दीपक ने उनके पिता लज्जाराम को जमकर पीटा।
विज्ञापन

दांतों से काटकर हाथ से मांस निकाल लिया था। इस कारण उनको डेराबस्सी के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 20 नवंबर को डेराबस्सी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 21 को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उनको अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवा सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रोष जताकर शव को लालड़ू थाने में रखकर सख्त कार्रवाई की मांग की। लालड़ू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को झगड़ा होेने के बाद मामला दर्ज किया गया था। अब मौत की वजह का पता लगाने के लिए सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसी आएगी उसके मुताबिक अगली कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें