फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो युवकों से मोबाइल छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 निवासी दोस्त राजिंदर और गुरप्रीत पर बाइक सवार तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध और शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। हमले में राजिंदर को सिर पर चार और गुरप्रीत को छह टांके लगे हैं। इसको बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायलों के कहने पर डाक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

फेज-10 निवासी राजिंदर ने बताया कि वह अपने दोस्त गुरप्रीत के साथ एक ही कंपनी में काम करता है। दोनों एक ही पीजी में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे जब वह फेज-8 में खाना खाने के लिए गए थे। जब वह मुख्य सड़क पर घड़े थे, तभी पीछे से तीन लड़के मौके पर आए और दोनों के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब राजिंदर और गुरप्रीत ने फोन नहीं दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें