डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर के बस अड्डे के पास एक हादसा हुआ। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार सीटीयू की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार व्यक्ति भांखरपुर बस अड्डे से होकर गुजर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका गांव भांखरपुर निवासी पूर्ण सिंह की बेटी थी। संवाद